Connect with us
Uttarakhand news today: innocent girl aashi drowned in the ganga of Rishikesh.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: नदी के तेज बहाव में बही पांच वर्षीय मासूम बच्ची आशी, सर्च अभियान जारी

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

उत्तराखण्ड: नदी के तेज बहाव में बही पांच वर्षीय मासूम बच्ची आशी, सर्च अभियान जारी

1 min read

Rishikesh news today: तीर्थ नगरी ऋषिकेश में पानी के तेज बहाव में डूबने से 5 वर्षीय मासूम बच्ची लापता सर्च अभियान जारी

तीर्थनगरी ऋषिकेश से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां गंगा नदी के तेज बहाव में बहने से एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची लापता हो गई है। बताया गया है कि यह दुखद घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने पिता के साथ गंगा नदी में नहाने गई थी, इसी दौरान उसका हाथ, अपने पिता के हाथ से छूट गया और एकाएक नदी के तेज बहाव में बहने लगी। जिससे मासूम के पिता के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने एसडीआरएफ के साथ मिलकर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है।(Rishikesh  news today)

यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: रमन को मिला वीरता पुरस्कार, आतंकियों से बचाई थी साथियों की जान
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से दिल्ली के अशोक नगर निवासी अमरनाथ का परिवार शीशमझाड़ी स्थित वेदांत आश्रम में रुका था। बताया गया है कि रविवार सुबह अमरनाथ अपनी पांच वर्षीय बेटी आशी को लेकर गंगा तट पर नहाने चले गए। इसी दौरान एकाएक आशी का हाथ, अपने पिता के हाथों से छूट गया और वह नदी की तेज धारा में बह गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक बच्ची का कोई भी पता नहीं चल पाया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top