UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बदली इस परीक्षा की तिथि
1 min read
UkSSSC LT Teacher Exam: उत्तराखंड जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत विज्ञापित सहायक अध्यापक की परीक्षा तिथि बदली, आगामी 2 मार्च को होगी परीक्षा….
UKSSSC LT Teacher Exam: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से उत्तराखंड जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत विज्ञापित सहायक अध्यापक प्राइमरी तथा सहायक अध्यापक एलटी के समस्त अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी सूचना सामने आ रही है कि उक्त पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा 23 फरवरी की बजाए अब 2 मार्च को होनी तय हुई है । जिसके चलते परीक्षा में शामिल होने के लिए समस्त अभ्यर्थी www.sssc.uk.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- THDC Recruitment 2025: टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
बता दें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से एक जरूरी सूचना सामने आ रही है कि जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत विज्ञापित सहायक अध्यापक प्राइमरी तथा सहायक अध्यापक एलटी कंप्यूटर शिक्षा के रिक्त पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया था जिसमें उक्त परीक्षा 23 फरवरी को होना प्रस्तावित किया गया था लेकिन अब परीक्षा की तिथि को बदल दिया गया है जिसके चलते अब यह लिखित प्रतियोगी परीक्षा किन्हीं कारणों से आगामी 2 मार्च को निर्धारित की जाती है जिसके लिए अभ्यर्थी तिथि से एक सप्ताह पूर्व अपने प्रवेश पत्र को www.sssc.uk.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand group c vacancy 2025: उत्तराखण्ड समूह ग के 365 पदों पर निकली भर्ती
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
