Connect with us
Bhowali car accident today
फोटो सोशल मीडिया Bhowali car accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Bhowali news today: भवाली में गहरी खाई मे गिरी कार कारोबारी की चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Bhowali news today: भवाली में गहरी खाई मे गिरी कार कारोबारी की चली गई जिंदगी

1 min read

Bhowali car accident today: अल्मोड़ा मार्ग में दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, कारोबारी की चली गई जिंदगी…

Bhowali car accident today : उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसों का तांडव लगातार बरकरार है यहां पर प्रतिदिन सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है जिनकी वजह कहीं ना कहीं वाहनों की तीव्र गति हो सकती है जिसके कारण वाहन चालक अपने वाहन से नियंत्रण खो देता है और उसकी जिंदगी मौत के घाट उतर जाती है। ऐसी ही कुछ खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहाँ पर लखनऊ से जागेश्वर व कैंची धाम के दर्शन करने आई कारोबारी की कार गहरी खाई मे जाकर दुर्घटना का शिकार हो गई जिसके चलते युवक की जिंदगी चली गई। इस घटना के बाद से युवक के परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: हल्द्वानी के नीरज पंत हत्याकांड का खुलासा हत्यारोपी हुआ गिरफ्तार…

nainital accident news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के लखनऊ क्षेत्र के टिकट राॅय तालाब कॉलोनी राजाजी पुरम के निवासी 57 वर्षीय दिलीप गुप्ता बीती रात अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर और नैनीताल जिले के कैंची धाम के दर्शन करके वापस घर के लिए लौट रहे थे तभी जैसे ही उनका वाहन भवाली क्षेत्र में पहुंचा तो अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर की गहरी खाई में जा गिरा। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुँची पुलिस की टीम ने घायल अवस्था में दिलीप गुप्ता को नजदीकी प्राथमिक समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहाँ पर डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है जिसके बाद से उनका रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दिलीप गुप्ता कानपुर के कारोबारी थे।

यह भी पढ़ें- Almora news: दिवाली मनाने नोएडा से पहाड़ आ रहे युवक की सड़क हादसे में ग‌ई जिंदगी

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top