Connect with us
Haldwani bike accident today
सांकेतिक फोटो Haldwani bike accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Haldwani news: उत्तराखंड में भयावह हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से ग‌ई युवक की जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी

Haldwani news: उत्तराखंड में भयावह हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से ग‌ई युवक की जिंदगी

1 min read

Haldwani bike accident today : हल्द्वानी में रोडवेज बस ने बाइक सवार युवकों को मारी जोरदार टक्कर, युवक की चली गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम…..

Haldwani bike accident today: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का तांडव लगातार बरकरार है जिसके चलते आए दिन किसी न किसी व्यक्ति की जिंदगी मौत के घाट उतर रही है जो एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि इन दर्दनाक हादसों के चलते प्रदेश में लगातार मौतों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं जो वाकई मे भयावह साबित हो रहे है। ऐसी ही कुछ खबर नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सामने आ रही है जहां पर उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस ने बाइक सवार युवकों को बुरी तरह से टक्कर मारी जिसके चलते एक युवक की जिंदगी चली गई जबकि अन्य युवक की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- Bageshwar news today: खेलते खेलते चली गई 11 वर्षीय आदित्य की जिंदगी परिवार में कोहराम

Haldwani road accident today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की रात नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर से उत्तरप्रदेश की ओर जा रही यूपी की रोडवेज बस रुद्रपुर की ओर से हल्द्वानी की तरफ आ रही बाइक से रामपुर रोड सुशीला तिवारी अस्पताल के पास जा भिड़ी। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि इसमें बाइक सवार पीली कोठी निवासी 40 वर्षीय मनोज व मुखानी हल्द्वानी निवासी 37 वर्षीय तेज सिंह थापा दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुए। इस घटना को अंजाम देने के बाद रोडवेज बस का चालक मौके पर फरार हो गया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवकों को आसपास के लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया जबकि तेज सिंह थापा की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा बस को कब्जे में लेकर पूरी घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bageshwar: ततैयों के हमले से युवक की गई जिंदगी, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top