Connect with us
UTTARAKHAND snowfall today 2024

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand Snowfall Today 2024: उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी..

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

Uttarakhand Snowfall Today 2024: उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी..

1 min read

Uttarakhand Snowfall Today 2024: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट किया जारी 

उत्तराखंड में बीते गुरुवार को चारधाम समेत कई पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी से जहां पहाड़ियां बर्फ से लदी हुई है वहीं पर्यटकों ने भी उत्तराखंड की ओर रुख करना शुरू कर लिया है। आखिर ऐसा हो भी क्यों ना क्योंकि लंबे समय के इंतजार के बाद बर्फबारी जो हुई हुई है। आपको बता दें कि गढ़वाल मंडल में धनोल्टी ,चौपता चकराता ,उत्तरकाशी के हर्षिल चमोली के जोशीमठ, व मसूरी के साथ ही कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ के मुनस्यारी, बागेश्वर के उच्च क्षेत्र जैसे सामा और नैनीताल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है।(Uttarakhand Snowfall Today 2024)

वहीं मैदानी जिलों के साथ ही पर्वतीय जिलों में भी बीते गुरुवार झमाझम बारिश रही इसके बाद आज 2 फरवरी को मौसम काफी साफ हो चुका है। इसके बाद अब मैदानी जिलों में कोहरे का प्रकोप कम हो जाएगा। लेकिन बर्फबारी का दौर अभी थमने वाला नहीं है क्योंकि 3 फरवरी की रात से मौसम एक बार फिर से बड़ा करवट लेगा और 4 और 5 फरवरी को फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के पांच जिलों में भारी बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है। इसमें तीन जिले गढ़वाल मंडल तो दो जिले कुमाऊं मंडल के हैं। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, समेत बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी की संभावना बताई गई है। इन 5 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top