Connect with us
Uttarakhand news: UKPSC has taken out recruitment on these posts in 2023 update, apply soon. UKPSC Recruitment 2023 Update

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / UKPSC ने इन पदों पर निकाली भर्तियां अंतिम तिथि से पूर्व जल्द करें आवेदन…

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

UKPSC ने इन पदों पर निकाली भर्तियां अंतिम तिथि से पूर्व जल्द करें आवेदन…

1 min read

UKPSC Recruitment 2023 Update: अधिशासी अधिकारी एवं कर व राजस्व निरीक्षक के 85 पदों पर होगी भर्ती, यूकेपीएससी ने जारी की विज्ञप्ति…

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां.. उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग यूकेपीएससी ने अधिशासी अधिकारी एवं कर व राजस्व निरीक्षक के 85 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। विज्ञप्ति जारी होने के साथ ही इन पदों के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बताया गया है कि इन पदों पर भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 18 सितम्बर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
(UKPSC Recruitment 2023 Update)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: UKPSC में अब नहीं होगा नेताओं का हस्तक्षेप, धामी सरकार ने बंद की एंट्री

यूकेपीएससी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इन पदों पर भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 21 वर्ष से 42 वर्ष तक होनी चाहिए। यह भर्ती अधिशासी अधिकारी के 63 तथा कर एवं राजस्व निरीक्षक के 22 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 5 के तहत 2800 ग्रेड वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर आन-लाइन आवेदन कर सकते हैं।
(UKPSC Recruitment 2023 Update)

यह भी पढ़ें- Good News: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निकली 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top