Connect with us
UKSSSC group c exam date 2024

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / Breaking News: UKSSSC ने की 1544 पदों पर होने जा रही भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

Breaking News: UKSSSC ने की 1544 पदों पर होने जा रही भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित

1 min read

UKSSSC group c exam date 2024:उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने की 1544 पदों पर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित ,18 अगस्त को होगी लिखित परीक्षा संपन्न..

UKSSSC group c exam date 2024 उत्तराखंड मे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा एक विशेष खबर सामने आ रही है कि जल्द ही 1544 रिक्त पदों पर लिखित परीक्षा होने जा रही है जिसकी तिथि 18 अगस्त घोषित हुई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए अब बहुत कम समय बचा है इसलिए अभी से अपनी तैयारी को तेज कर समय का सही उपयोग करने के लिए एक संगठित अध्ययन योजना बनाएं।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: इकलौती बेटी वाले परिवार को हायर एजुकेशन में मिलेगी स्कॉलरशिप जानिए शर्त

UKSSSC exam date 2024 बता दें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एलटी के 1544 पदों पर लिखित परीक्षा की तिथि को घोषित कर दिया है। जिसके चलते सहायक अध्यापक एलटी कुमाऊं मंडल में 758 पदों पर भर्ती प्रकिया करवाई जाएगी ठीक ऐसे ही गढ़वाल मंडल में भी 758 पदों पर 18 अगस्त को भर्ती परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के पास 12वीं का परीक्षा परिणाम, ग्रेजुएशन के अलावा बीएड या एलटी डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदकों की आयु सीमा 21 से 42 तक रखी गई है जिसके आवेदन 22 मार्च से 12 अप्रैल तक ऑनलाइन हो चुके हैं। परीक्षा के लिए अगस्त के प्रथम सप्ताह तक विभिन्न केंद्र चुने जाएंगे। वहीं 14 जुलाई को सहायक भंडारी के पदों पर भर्ती परीक्षा संपन्न करवाई जाएगी जबकि स्केलर पदों की भर्ती 4 अगस्त और हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 11 अगस्त को होगी।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top