UTTARAKHAND GOVT JOBS देहरादून
UKSSSC Exam Calendar 2025: उत्तराखंड समूह ग की 13 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर हुआ जारी….
1 min read
UKSSSC Exam Calendar 2025 : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया समूह ग की 13 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, जाने किस-किस तिथि को होगी परीक्षाएं….
UKSSSC Exam Calendar 2025 Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समस्त अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी सूचना सामने आ रही है कि आयोग ने प्रदेश में समूह ग की 13 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है जिसके चलते यह परीक्षाएं आगामी 17 मई से शुरू होकर 5 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएगी। इसलिए सभी अभ्यर्थी अभी से अपनी तैयारी को और अधिक मजबूत कर ले। बताते चले वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक भर्ती 17 मई को होनी तय हुई है जबकि होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा में हवलदार भर्ती 17 मई को ही संपन्न कराई जाएगी।
यह भी पढ़े :उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC ) ने समूह ग के 416 पदों पर निकाली भर्ती
बता दें फार्मासिस्ट भर्ती 25 मई, केमिस्ट भर्ती 25 मई, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक भर्ती 31 मई, टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा 07 जून, वन दरोगा भर्ती 29 जून,पुलिस कांस्टेबल भर्ती 06 जुलाई, प्रयोगशाला सहायक रसायन विज्ञान भर्ती 27 जुलाई, प्रयोगशाला सहायक उद्यान विज्ञान भर्ती 27 जुलाई, प्रयोगशाला सहायक पशुपालन विभाग 27 जुलाई, सहायक वनस्पति विज्ञान भर्ती 27 जुलाई, मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 भर्ती 27 जुलाई, फोटोग्राफर भर्ती 03 अगस्त,स्नातक सहायक भर्ती 03 अगस्त, प्रतिरूप सहायक भर्ती 03 अगस्त,वैज्ञानिक सहायक भर्ती 03 अगस्त, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 रसायन शाखा 10 अगस्त, प्राविधिक सहायक वर्ग-1 अभियंत्रण शाखा 10 अगस्त, सहायक लेखाकार 07 सितंबर,स्नातक स्तरीय भर्ती 21 सितंबर, सहकारी निरीक्षक वर्ग-2, सहायक वि. अधि. भर्ती 05 अक्तूबर को संपन्न कराई जाएगी।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
