Connect with us
alt="uttarakhand tanuja kho kho games"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: बड़कोट की तनुजा का खो-खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ चयन, जल्द करेगी प्रतिभाग

उत्तराखण्ड उत्तरकाशी

उत्तराखण्ड: बड़कोट की तनुजा का खो-खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ चयन, जल्द करेगी प्रतिभाग

1 min read

देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) की बेटी तनुजा आगामी 2 फरवरी से महाराष्ट्र के सतारा में खेलते हुए आएगी नजर…
alt="uttarakhand tanuja kho kho games"राज्य के युवाओं ने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। बात अगर केवल देवभूमि उत्तराखंड (uttarakhand) की बेटियों की करें तो राज्य की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। चाहे कोई भी क्षेत्र क्यों ना हो राज्य की बेटियों ने न सिर्फ लड़कों को कड़ी टक्कर दी है वरन अपने प्रतिद्वंद्वियों को भी दांतों तले ऊंगली दबाने को मजबूर भी किया है। आज हम आपको राज्य की एक ऐसी ही बेटी से रूबरू करा रहे हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो प्रतियोगिता खेलते हुए नजर आएंगी। जी हां.. हम बात कर रहे हैं राज्य के उत्तरकाशी जनपद के एक छोटे से कस्बे की रहने वाली तनुजा रौंटा की, जिनका चयन 65वें राष्ट्रीय अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए हुआ है। बता दें कि यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के सतारा में 2 फरवरी से 5 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। तनुजा की इस उपलब्धि से उनके घर के साथ ही पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।




यह भी पढ़ें- केन्द्र सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान, देवभूमि उत्तराखंड से तीन विभूतियों के नाम तनुजा अब महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग:- प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट निवासी तनुजा रौंटा का चयन खो-खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बता दें कि हिमालय चिल्ड्रन्स एकेडमी की कु. तनुजा रौंटा का साथ इस प्रतियोगिता में उनका साथ करन बरगली देंगे। बताते चलें कि 65वीं राष्ट्रीय अंडर-14 बालक/बालिका खो-खो प्रतियोगिता 2 फरवरी 2020 से 5 फरवरी 2020 तक सतारा महाराष्ट्र में आयोजित की गई है। इन दोनों प्रतिभागियों ने राज्य स्तर पर आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था जिसके बल पर ही राष्ट्रीय स्तर के लिए इनका चयन किया गया है। सबसे खास बात तो यह है कि तनुजा दूसरी बार किसी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।




यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड की बहादुर राखी को मिला राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार, खुशी से छलकी माता-पिता की आंखें

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top