Connect with us
Uttarakhand weather Update Hindi IMD
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather Update Hindi)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट हुआ जारी….

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट हुआ जारी….

1 min read

Uttarakhand weather Update Hindi : प्रदेश मे मानसून की विदाई के बाद भी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी..

Uttarakhand weather Update Hindi IMD : उत्तराखंड में जहां बीते कुछ दिन पहले मैदानी इलाकों से पर्वतीय इलाकों तक चटक धूप खिलने का नजारा देखने को मिल रहा था हालांकि अब बीते बुधवार से कुछ जगहों पर मौसम ने करवट ली है। इसी बीच आज गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताते चले प्रदेश से मानसून विदाई ले चुका है लेकिन फिर भी बारिश का दौर कुछ इलाकों में जारी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड में फिर बदला मौसम का मिजाज, 2 अक्टूबर तक होगी बारिश

मौसम विभाग के माने तो आज 2 अक्टूबर को राजधानी देहरादून नैनीताल, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ , टिहरी, पौडी, रुद्रप्रयाग, चमोली ,अल्मोड़ा उधम सिंह नगर, चंपावत जिले मे बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट रखा गया है। जबकि 3,4 अक्टूबर को मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 5 अक्टूबर को राजधानी देहरादून उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर , पिथौरागढ़, नैनीताल जिले में झोंकेदार हवा चलने के साथ ही वर्षा का तीव्र से अति दौर जारी रहेगा जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top