Connect with us
Rekha Bisht badet almora

Home / अल्मोड़ा / Rekha Bisht Dwarahat Almora: उत्तराखंड: ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट ने बदली अपने गांव की तस्वीर बनाया स्मार्ट सिटी देखें तस्वीरें

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

Rekha Bisht Dwarahat Almora: उत्तराखंड: ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट ने बदली अपने गांव की तस्वीर बनाया स्मार्ट सिटी देखें तस्वीरें

1 min read

Rekha Bisht Dwarahat almora: रेखा बिष्ट ने अपने किया गांव का कायाकल्प, गांव में ही मिल रही सारी सुविधाएं, हासिल हुआ अल्मोड़ा जिले के पहले डिजिटल गांव का गौरव…

ग्राम प्रधान किसी भी गांव की रीढ़ होता है। गांव में विकास कार्यों से लेकर गांव को आत्मनिर्भर बनाने का सारा दारोमदार ग्राम प्रधान पर ही होता है। ऐसे समय में जबकि ग्राम प्रधानों पर विकास कार्यों में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहते हैं, कुछ ऐसे ग्राम प्रधान भी मौजूद हैं जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत लगन और काबिलियत के दम पर अपने गांव की दशा और दिशा दोनों ही बदल दी है।
Rekha Bisht gram prdhan almora आज हम आपको एक ऐसी ही महिला ग्राम प्रधान से रूबरू कराने जा रहे हैं। जी हां… बात अल्मोड़ा में द्वारहाट के बड़ेत गांव की हो रही है, जहां की ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट ने अपने विकास कार्यों से न केवल गांव का कायाकल्प कर दिया है बल्कि अपने विकास कार्यों की वजह से वह सोशल मीडिया पर भी काफी प्रसिद्धि पा रही है।
(Rekha Bisht Dwarahat almora)
Rekha Bisht Dwarahat Almora: उत्तराखंड: ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट ने बदली अपने गांव की तस्वीर बनाया स्मार्ट सिटी देखें तस्वीरेंयह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ की एक ग्राम प्रधान ऐसी भी गांव को कड़ी मेहनत से बना दिया मॉडर्न टाउन

सबसे खास बात तो यह है कि इस गांव का अब क्षेत्र के पहले डिजिटल गांव के रूप में भी जाना जाने लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि न सिर्फ यहां ग्रामीण गांव में ही अपने खाते खुलवा पा रहे हैं, पैसों का लेनदेन कर रहे हैं बल्कि पानी और बिजली के बिलों के भुगतान करने के साथ ही खाता खतौनी भी गांव में ही मिल जा रही है। आइए अब आपको इस गांव की प्रधान रेखा बिष्ट और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
(Rekha Bisht badet almora)
Rekha Bisht Dwarahat Almora: उत्तराखंड: ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट ने बदली अपने गांव की तस्वीर बनाया स्मार्ट सिटी देखें तस्वीरेंयह भी पढ़ें- उत्तराखंड: ग्राम प्रधान नेहा नेगी देंगी गरीब परिवार की लड़कियों की शादी मे आर्थिक मदद

बता दें कि राज्य के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र में एक छोटा सा गांव बडे़त स्थित है। कुछ समय पूर्व तक यहां की हालत भी राज्य के अधिकांश गांवों की तरह खराब थी। परंतु जैसे ही गांव की कमान रेखा बिष्ट के हाथों में आई तो धीरे धीरे गांव का कायाकल्प होने लगा। बता दें कि बडे़त गांव की ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट ने फार्मेसी और एमए तक पढ़ाई की है। वह अपनी इसी उच्च शिक्षा का प्रयोग अपने गांव को विकसित करने में कर रही हैं। उन्होंने न केवल ग्रामीणों को न‌ई तकनीकों के विषय में जागरूक किया है बल्कि गांव के जीर्ण-शीर्ण पंचायत घर की हालत को ठीक कर वहां भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र भी खोला है। जिसकी मदद से ग्रामीण गांव में रहकर ही पैसों का लेनदेन और खाते खुलवाने जैसे काम करवा पा रहे हैं।
(Rekha Bisht badet almora)
Rekha Bisht Dwarahat Almora: उत्तराखंड: ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट ने बदली अपने गांव की तस्वीर बनाया स्मार्ट सिटी देखें तस्वीरेंयह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड की 2 महिला सरपंचों को मिलेगा सुजल शक्ति सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

इतना ही नहीं उन्होंने गांव के पैदल मार्गों को भी सीसी मार्ग में तब्दील कर लोगों को हो रही परेशानी से भी निजात दिलवाई है। इसके साथ ही प्रधान रेखा बिष्ट ने जल संरक्षण के लिए भी कार्य किया है, ताकि गांव मे हर साल गर्मियों के मौसम में होने वाली पानी की समस्या को कम किया जा सकें। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से किस तरह गांव का कायाकल्प हुआ है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है जहां एक ओर इस गांव को जिले के पहले डिजिटल गांव होने का गौरव प्राप्त हुआ है वहीं उल्लेखनीय कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, डीएम वंदना भी अपने ट्यूटर हैंडल से इस गांव और यहां की प्रधान की सराहना कर चुके हैं।
(Rekha Bisht badet almora)
Rekha Bisht Dwarahat Almora: उत्तराखंड: ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट ने बदली अपने गांव की तस्वीर बनाया स्मार्ट सिटी देखें तस्वीरें
Rekha Bisht Dwarahat Almora: उत्तराखंड: ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट ने बदली अपने गांव की तस्वीर बनाया स्मार्ट सिटी देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ें- स्वच्छता एवं विकास के मामले में उत्तराखण्ड का यह गांव है मिसाल, यहां के ग्राम प्रधान भी बेमिसाल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top