Connect with us
Uttarakhand news: weather Alert next 5 days in these districts of Uttarakhand rain alert|| weather forecast||

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather next 5 days: उत्तराखंड के इन जिलों में 3 जून तक बारिश का अलर्ट जारी…

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

Uttarakhand weather next 5 days: उत्तराखंड के इन जिलों में 3 जून तक बारिश का अलर्ट जारी…

1 min read

Uttarakhand weather next 5 days: मौसम विभाग ने 30 मई से 3 जून तक उत्तराखंड के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी 

Uttarakhand weather next 5 days उत्तराखंड मैदानी क्षेत्रों में जहां गर्मी से हाल बेहाल है और पर्वतीय क्षेत्रों में बीच-बीच में हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। वहीं मौसम एक बार फिर बड़ा करवट लेने वाला है। जी हां मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 30 मई से 3 जून तक उत्तराखंड के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ समेत कुमाऊं के पर्वतीय जिलों एवं रुद्रप्रयाग ,टिहरी और पौड़ी समेत गढ़वाल मंडल के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका व्यक्ति की गई है।

यह भी पढ़िए:weather in uttarakhand tomorrow: उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

वहीं अगर बात करें मैदानी जिला हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिले की तो हरिद्वार में बारिश का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है जबकि उधम सिंह नगर जिले में 2 जून तक आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना व्यक्ति की गई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ 30 मई तक पश्चिमी हिमालय में पहुंचने की उम्मीद है। जिसका असर 30 मई के बाद देखा जा सकता है। इस बीच चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले में अनेक स्थानों पर 15 से लेकर 64 मिमी तक वर्षा हो सकती है। बारिश होने से मैदानी जिलों में उमस और लू से थोड़ी राहत मिलेगी।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top