Connect with us
उत्तराखण्ड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश बर्फबारी की संभावना, यलो अलर्ट जारी

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखण्ड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश बर्फबारी की संभावना, यलो अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश बर्फबारी की संभावना, यलो अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand weather news:दो दिन बारिश बर्फबारी (Snowfall) की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, बढ़ सकती हैं ठंड…

दो दिन सुनहरी धूप खिलने के बाद उत्तराखण्ड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने जहां पूर्वानुमान जारी कर इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना बताया है वहीं पूर्वानुमान में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall) की संभावना भी जताई गई है। इतना ही नहीं इस दौरान मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने समूचे प्रदेश में दो दिन का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। (Uttarakhand weather news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शुरू होने लगी बर्फबारी, अब मौसम लेगा करवट

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड में अगले दो दिन मौसम खराब रहेगा। इस संबंध में देहरादून स्थित मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी दो दिन जहां राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी हो सकती है वहीं 2500 मीटर की ऊंचाई से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। बारिश बर्फबारी की संभावना को देखते हुए पहाड़ से मैदान तक ठंड में और अधिक इजाफा होने का अनुमान भी मौसम विभाग द्वारा लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड:मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश और पहाड़ों में हुई बर्फबारी,अब चल पड़ी शीतलहर

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top