Connect with us
Uttarakhand weather alert today
सांकेतिक फोटो

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में अभी और बरसेंगे मेघ, अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में अभी और बरसेंगे मेघ, अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand weather alert today: प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश से मिलेगी राहत तो कुछ जिलों में अभी भी बरसेगी आफत, 11 जिलों मे येलो अलर्ट जारी……

Uttarakhand weather alert today : उत्तराखंड मे इन दिनों कुमाऊं मंडल से लेकर गढ़वाल मंडल तक भारी बारिश का दौर जारी है जिसके चलते मौसम विभाग ने कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी थी। जबकि कई जिलों में भारी बारिश के दौरान स्कूलों को भी बंद करने के आदेश दिए गए थे। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- Nainital Road Condition: नैनीताल में बारिश के चलते 64 मार्ग पड़े ठप

Uttarakhand rain barish alert बता दें प्रदेश में इन दिनों हुई भारी बारिश कुमाऊं मंडल से लेकर गढ़वाल मंडल के लिए बेहद आफत भरी साबित हुई है। इतना ही नहीं बल्कि भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भूस्खलन की स्थिति भी उत्पन्न हुई जबकि कई इलाकों से बादल फटने की सूचनाएं भी सामने आई। इसी बीच कई इलाकों में अभी भी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। दरअसल 15 ,16 ,17 सितंबर को उत्तरकाशी, चमोली ,चंपावत, टिहरी, देहरादून ,पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर ,अल्मोड़ा, नैनीताल, रुद्रप्रयाग इन 11 जिलों के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है जिसको ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- Chamoli heavy rainfall: चमोली में घरों व स्कूलों में घुसा पानी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top