Connect with us
Uttarakhand weather update july 2025 Mausam heavy rain alert today Tommorow
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather Update July)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand weather: 27 जुलाई तक जमकर बरसेंगे मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand weather: 27 जुलाई तक जमकर बरसेंगे मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand weather update july  : उत्तराखंड में आने वाले दिनों बारिश का दौर रहेगा जारी, बरते सावधानी…

Uttarakhand weather update july 2025 Mausam heavy rain alert today Tommorow: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से लेकर गढ़वाल मंडल तक के अधिकांश जिलों में मानसून के कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है जिसके चलते कई इलाकों में कभी चटक धूप खिल रही है तो कभी अचानक से आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो आज 23 जुलाई से आगामी 27 जुलाई तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है जिसके कारण प्रदेश के अधिकांश इलाकों बारिश का अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बताते चले बारिश के कारण कई पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की संभावना बनी हुई है वही नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather: भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी बरतें सावधानी rain alert

मौसम विभाग की माने तो आज 23 जुलाई को राजधानी देहरादून ,पौड़ी , टिहरी, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ इलाकों भारी बारिश की संभावना जताई गई है जबकि अन्य जिलो मे आकाशीय बिजली चमकने समेत वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं । वहीं 24 जुलाई को राजधानी देहरादून, बागेश्वर ,नैनीताल जिले के कुछ कुछ इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है जबकि अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताते हुए वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है।

25 ,26, 27 को भी बारिश ( Uttarakhand rain yellow alert) 

आगामी 25 जुलाई को राजधानी देहरादून व नैनीताल के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है जबकि अन्य जिलो मे आकाशीय बिजली चमकने समेत वर्षा का तीव्र व अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है । 26 जुलाई की अगर बात करें तो राजधानी देहरादून समेत नैनीताल के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है जबकि अन्य पर्वतीय जिलो मे आकाशीय बिजली चमकने समेत वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है। आगामी 27 जुलाई को देहरादून बागेश्वर जिले के कुछ-कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि शेष जनपदों में भी बारिश देखने को मिल सकती है।

28 व 29 को भी बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

आगामी 28 और 29 जुलाई को प्रदेश के सभी जनपदों के अनेकों स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ बारिश की बौछार होने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top