UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather: भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी बरतें सावधानी rain alert
1 min read
Uttarakhand Mausam rain alert : प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश का रेड, ऑरेंज, येलो अलर्ट जारी, रहें सावधान..
Uttarakhand weather heavy rain alert mausam update news today : उत्तराखण्ड में मौसम एक बार फिर करवट बड़ी लेने जा रहा है। चंद दिनों की राहत के बाद मौसम विभाग ने भारी बारिश का एक बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि उत्तराखंड में जहां आज शनिवार को अधिकांश हिस्सों में चटख धूप खिली रही वहीं मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी से भारी बारिश की संभावना बन रही है। जिसको देखते हुए 20 से 22 जुलाई तक रेड और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शनिवार शाम से ही मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज शनिवार को जहां राज्य के बागेश्वर जिले के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश का अंदेशा जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि शेष जिलों के कुछ कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 प्रति किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने व वर्षा का तीव्र दौर जारी रह सकता है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather: 16 जुलाई तक भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी, बरतें सावधानी
मौसम विभाग की माने तो 20 जुलाई यानी रविवार को प्रदेश के नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर जिले के कुछ-कुछ इलाकों में भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों में अत्यंत तीव्र बारिश का दौर जारी रहने वाला है जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों में भारी से बहुत अधिक वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के शेष जिलों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
21 जुलाई को बारिश का रेड अलर्ट
21 जुलाई की अगर बात करें तो प्रदेश की राजधानी देहरादून ,टिहरी पौड़ी ,हरिद्वार जिले के कुछ-कुछ इलाकों में बहुत अधिक बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि प्रदेश के नैनीताल, चंपावत ,उधम सिंह नगर ,रुद्रप्रयाग ,उत्तरकाशी जिले के कुछ-कुछ स्थानों पर अधिक वर्षा का अंदेशा जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं शेष जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
22 , 23 , 24 को भी बारिश का अलर्ट
प्रदेश में आगामी 22 जुलाई को देहरादून, टिहरी ,पौड़ी, हरिद्वार नैनीताल ,चंपावत ,उधम सिंह नगर जिले के कुछ कुछ इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि शेष जनपदों के कुछ-कुछ इलाकों में वर्षा का सिलसिला देखने को मिलेगा इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अंदेशा जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि आगामी 23 और 24 जुलाई को प्रदेश के सभी स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा का अंदेशा जताया गया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
