Connect with us
Uttarakhand news: Youth will be recruited for the job of yoga instructor recruitment will be outsourced.

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / उत्तराखंड: योग प्रशिक्षकों की होगी भर्ती युवा रहें तैयार..आउटसोर्स पर होगी तैनाती

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: योग प्रशिक्षकों की होगी भर्ती युवा रहें तैयार..आउटसोर्स पर होगी तैनाती

1 min read

Yoga instructor jobs uttarakhand: युवा हो जाए तैयार उत्तराखंड में योग प्रशिक्षको की निकली भर्ती

उत्तराखंड के उन बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है जिन्होंने योग विषय से डिप्लोमा या डिग्री हासिल की है। जी हां… प्रदेश के 119 राजकीय महाविद्यालयों और राज्य विवि में 123 योग प्रशिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। बताया गया है कि यह भर्ती आउटसोर्स आधार पर रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जैम पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता कंपनी का चयन किया जा रहा है। बताया गया है कि आउटसोर्स में योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराने के लिए 198 सेवा प्रदाताओं ने आवेदन किया था। जिनमें से 10 सेवा प्रदाता कंपनियों का चयन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है। अब अंतिम रूप से एक सेवा प्रदाता कंपनी का चयन कर विज्ञप्ति जारी की जाएगी जिसके उपरांत आउटसोर्सिंग के माध्यम से युवाओं का चयन किया जाएगा।(Yoga instructor jobs uttarakhand)
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: उत्तराखंड में पांचवी पास के लिए भी खुला सरकारी नौकरी का रास्ता…

इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि प्रयाग पोर्टल के जरिए आउटसोर्स में नौकरी पाने के लिए युवाओं को पहले अपनी किस्मत भी आजमानी पड़ेगी ‌। अधिक आवेदन प्राप्त होने पर नौकरी के लिए युवाओं का चयन रेंडम आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में जारी शासनादेश के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में पदों के सापेक्ष तीन गुना अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार और परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अर्थात 123 पदों के सापेक्ष केवल 369 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया जाएगा। जिनकी छटनी रैंडम आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग में होगी बंपर भर्ती, भरें जाएंगे वार्ड बॉय एवं लैब टेक्नीशियनों के पद

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top