UTTARAKHAND WEATHER नैनीताल
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 6 जुलाई को 8 जिलों के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित
1 min read
Uttarakhand school holiday News: भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल तथा बागेश्वर और चंपावत के सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद,आदेश हुआ जारी
Uttarakhand school holiday News भारी बारिश के चलते उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ जिलों के समस्त शासकीय अर्द्धशासकीय , निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से जहां 5 जुलाई को एकदिवसीय अवकाश घोषित किया गया । वही मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में 7 जुलाई तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़िए:चम्पावत: मलवा आने से बंद हुआ टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच, बीच रास्ते पर फंसे सैकड़ों यात्री
Uttarakhand weather Update july जिसके चलते नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह चौहान, चंपावत जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पिथौरागढ़ जिले में जिलाधिकारी रिना जोशी, उधम सिंह नगर जिलाधिकारी उदय राज सिंह , अल्मोड़ा जिलाधिकारी विनित तोमर और बागेश्वर जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कल 6 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है। बात अगर राज्य के गढ़वाल मंडल की करें तो पौड़ी गढ़वाल और रूद्रप्रयाग जिलों के जिलाधिकारियों ने भी अपने अधीनस्थ जिले में संचालित 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी तथा निजी विद्यालयों और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 जुलाई यानी शनिवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।


खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
