Connect with us
Uttarakhand Pithoragarh car Accident Laxman negi ankit Pandey aayush pant died in bangapani madkot road today.
फोटो सोशल मीडिया Pithoragarh car Accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Pithoragarh car Accident: पिथौरागढ़ मुनस्यारी में कार हादसा सेना के जवान सहित 3 की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़

Pithoragarh car Accident: पिथौरागढ़ मुनस्यारी में कार हादसा सेना के जवान सहित 3 की गई जिंदगी

1 min read

Uttarakhand Pithoragarh car Accident Laxman negi ankit Pandey aayush pant died in bangapani madkot road today: पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: मुनस्यारी जा रही कार खाई में गिरी, सेना के जवान सहित तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

Uttarakhand Pithoragarh car Accident Laxman negi ankit Pandey aayush pant died in bangapani madkot road today: उत्तराखण्ड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां बंगापानी–मदकोट मोटर मार्ग पर एन बैंड के पास मुनस्यारी की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि मृतकों में एक सेना का जवान भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की इनोवा कार (DL 3 CC N 3785) पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की ओर जा रही थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे जब वाहन बंगापानी क्षेत्र के उमरगड़ा के पास एन बैंड के नजदीक पहुंचा, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अचानक गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बचाव दल ने खाई में उतरकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। दुर्घटना में लक्ष्मण सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी, मूल निवासी धूरातोली (मुनस्यारी) और वर्तमान में जीआईसी पिथौरागढ़ में रह रहे थे, तथा अंकित पांडे (27 वर्ष) पुत्र बसंत पांडे निवासी दौला, पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत और देवेंद्र भट्ट निवासी पिथौरागढ़ को पहले स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहनों द्वारा सड़क तक लाया गया। बाद में 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पिथौरागढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में अस्कोट के पास आयुष पंत ने भी दम तोड़ दिया। देवेंद्र भट्ट का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में शामिल लक्ष्मण सिंह नेगी भारतीय सेना की एएमसी (आर्मी मेडिकल कोर) में तैनात थे। वहीं आयुष लंदन में नौकरी करते थे और बीते 16 फरवरी को ही अवकाश पर अपने घर आए थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में गहरा शोक फैल गया। परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच मातम का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी…

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top