UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी…
1 min read
Uttarakhand weather News live Today : गर्मी के बीच उत्तराखंड में मौसम हुआ सुहावना, कहीं बारिश तो कहीं देखने को मिलेगी ओलावृष्टि
Uttarakhand weather News live Today IMD ALERT : उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ रहे है, जिसके चलते मार्च के महीने में गर्मी के बीच रविवार की सुबह से ही कई जिलों में अचानक मौसम सुहावना हो गया है। इसके साथ ही राजधानी देहरादून , हरिद्वार, उधम सिंह नगर जिले के कुछ-कुछ स्थानों में बारिश की बूंदाबांदी भी देखने को मिली जबकि नैनीताल जिले मे गरज चमक के साथ बारिश व ओलावृष्टि भी देखने को मिली।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड में बदलेगा बारिश का मौसम यलो अलर्ट जारी
प्रदेश की कई जगहो पर तेज ठंडी हवाएं चल रही है ,जिससे मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा था लेकिन आज रविवार की सुबह अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण लोगो को गर्मी से राहत मिली है। बताते चले मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग की माने तो आज रविवार 15 व आगामी सोमवार 16 मार्च को प्रदेश के हरिद्वार ,उधम सिंह नगर ,देहरादून, टिहरी पौड़ी ,नैनीताल ,चंपावत जिले के कुछ कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व ओलावृष्टि तथा 50 से 60 किलोमीटर /घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अंदेशा जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बारिश की तीव्र दौर की संभावना बरकरार है।
आगामी 17 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा , जबकि 18 मार्च को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 18 मार्च को प्रदेश के उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा जिसके लिए यलो अलर्ट रखा गया है।
