Connect with us
Uttarakhand constable age limit increase Bharti recruitment
Image: Uttarakhand police constable age limit

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / Uttarakhand police age limit: बढ़ सकती है उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती उम्र सीमा

UTTARAKHAND GOVT JOBS सरकारी नौकरी

Uttarakhand police age limit: बढ़ सकती है उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती उम्र सीमा

1 min read

Uttarakhand police constable age limit उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, जल्द बढ़ सकती है भर्ती उम्र सीमा… मुख्यमंत्री धामी ने दिया आश्वासन 

Uttarakhand police constable Age limit :उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है कि जल्द ही कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया की उम्र सीमा बढ़ाने को लेकर धामी सरकार फैसला ले सकती है। जी हाँ इस मामले मे बेरोजगार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की जिसमें उन्होंने बेरोजगारों की सभी समस्याओं को गौर से सुना और जल्द ही उम्र सीमा बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

Uttarakhand police constable Bharti:  बता दें उत्तराखंड मे धामी सरकार बेरोजगार युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर विभिन्न भर्तियां निकालती रहती है ताकि बेरोजगार युवाओं के पास सरकारी नौकरी में भर्ती होने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सके। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बेरोजगारों संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की जिसमें उन्होंने सीएम के सामने उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्र सीमा बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले की फाइल गृह सचिव शैलेश बगोली को सौंपी है। इसके बाद सीएम ने बेरोजगारों की मांगों को गौर से सुना और इस पर जल्द ही शैलेश बगोली को निर्णय लेने के आदेश दिए है। बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष अपने मुद्दों को रखते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद 2022 में पूरे 8 साल बाद कांस्टेबल की भर्ती आई लेकिन इस भर्ती में एक लाख के करीब युवाओं ने फॉर्म नहीं भरा क्योंकि उस भर्ती में आयु सीमा सिर्फ 18 से 22 वर्ष मांगी गई थी।
यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग में खुलने जा रहा है बंपर भर्तियों का पिटारा

ऐसे में अब आयोग को फिर से 2000 पुलिस कांस्टेबल का अधियाचन जा चुका है और बेरोजगार चाहते हैं कि इस बार उन्हें भर्ती में मौका मिले जिसके लिए आयु सीमा को 18 से 28 वर्ष तक निर्धारित किया जाए। इस पर सीएम धामी ने बेरोजगारों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसी के साथ राम कंडवाल ने सीएम धामी के समक्ष फॉरेस्ट गार्ड आयु सीमा ,ऊर्जा विभाग में tg2 और जेई की भर्ती निकालने समेत असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में एपीआई को हटाने की मांग रखी है। जिस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top