Connect with us
Uttarakhand Rain News Alert

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड के इन जिलों में 22 अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट जारी रहें सावधान!!

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इन जिलों में 22 अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट जारी रहें सावधान!!

1 min read

Uttarakhand Rain News Alert: उत्तराखंड में मानसूनी बारिश बरसेगी फिर से जमकर रहें सावधान

उत्तराखंड में जहां बीते 2 दिनों से काफी उमस हो रही है और गर्मी से हाल बेहाल हैं वहीं फिर एक बार मानसून अपनी विदाई से पूर्व जमकर बरसाने वाला है। जी हां 22 अगस्त से उत्तराखंड में फिर से झमाझम बारिश होने वाली है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा हरिद्वार, टिहरी, चमोली, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।(Uttarakhand Rain News Alert)

आपको बता दें कि येलो अलर्ट जारी करने का मतलब है कि अभी कोई खतरा नहीं है, लेकिन मौसम कभी भी खतरनाक हालात बना सकता है आपको सतर्क किया जा रहा है। वही ऑरेंज अलर्ट का अर्थ है बहुत अधिक भारी बारिश होने वाली है और इससे होने वाली समस्याओं के लिए आप तैयार रहिए। इसलिए देहरादून पौड़ी नैनीताल चंपावत और बागेश्वर जिले में मानसून जमकर बरसने वाला है। इसके साथ ही इन सभी 10 जिलों में तेज गर्दन और बिजली चमकने के साथ बारिश का कर्मचारी रहेगा। इससे पूर्व हुई मूसलाधार बारिश से जगह-जगह पर्वतीय रूटों पर भूस्खलन होने से सड़क मार्ग बाधित हुए और मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top