Connect with us
Uttarakhand rain news hindi : rain alert for upcoming next for days.

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड में अगले चार दिनों के लिए इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, हो सकती है मानसून की विदाई

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में अगले चार दिनों के लिए इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, हो सकती है मानसून की विदाई

1 min read

उत्तराखण्ड में अगले चार दिन जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट..

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में मौसम का कहर अभी जारी रहेगा। अभी मानसून की विदाई की कोई भी संभावना मौसम विभाग के पूर्वानुमान में नहीं झलक रही हैं। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने समूचे प्रदेश में आगामी 29 सितंबर तक यलो अलर्ट जारी कर दिया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र से जारी पूर्वानुमान में जहां रविवार को कुमाऊं मंडल व इससे लगे हुए गढ़वाल मंडल के जिलों में तीव्र बौछार, व भारी बारिश होने की आंशका जताई गई है वहीं 27 को भी इन इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- चमोली में बादल फटने से मची तबाही, कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे हुआ बंद

इतना ही नहीं 28 सितम्बर मंगलवार को राज्य के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट भी मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसी तरह 29 सितंबर बुधवार को भी राज्य के नैनीताल, चम्पावत जिलों के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस संबंध में मौसम निदेशक बिक्रम सिंह का यह भी कहना है कि 29 सितंबर के बाद भी बारिश का यह दौर जारी रह सकता है। हालांकि अक्टूबर प्रथम सप्ताह में मानसून की विदाई की संभावना भी उन्होंने जताई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: मौसम विभाग ने इन पांच जिलों में जारी किया अलर्ट, 3 दिन भारी बारिश की आशंका

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top