Connect with us
Uttarakhand Rain News Today for three districts with thunder

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी रहे सावधान!!!

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी रहे सावधान!!!

1 min read

Uttarakhand Rain News Today:मौसम विभाग ने 21 सितंबर तक उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट किया जारी

उत्तराखंड में बीते दो दिनों से जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश का क्रम जारी है वहीं बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन अर्थात 21 सितंबर तक उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। बताते चलें की मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि हरिद्वार जिले समेत अन्य जिलों में कुछ इलाकों में भी तेज गर्जन और बिजली चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।(Uttarakhand Rain News Today)

इससे मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत बनी रहेगी हालांकि पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में पर्वतीय रूटों पर अति आवश्यक होने पर ही सफर करें। अगर बात करें मानसून की विदाई की तो मौसम विभाग के अनुसार इस बार उत्तराखंड से मानसून की विदाई देर में ही होने वाली है जी हां इसके संबंध में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अक्टूबर माह के पहले सप्ताह तक मानसून अलविदा कह सकता है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top