UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बारात की गाड़ी, 5 की मौत, रेस्क्यू जारी
1 min read
Pauri Max Accident: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाया बारात से लौट रहा मैक्स वाहन, अभी तक पांच की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…
राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से दर्दनाक सड़क दुघर्टना की दुखद खबर सामने आ रही है जहां बारातियों को लेकर लौट रहे एक मैक्स वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि वाहन में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक सड़क हादसा पौड़ी गढ़वाल जिले की चाकीसैन तहसील के पैठाणी क्षेत्र में स्थित सियोली मल्ली- सियोली तल्ली मार्ग पर शाम को लगभग छः बजे हुआ है। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त मैक्स वाहन बारात से वापस लौट रहा था, उसी दौरान यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है वहीं समूचे क्षेत्र में भी मातम पसर गया है।
(Pauri Max Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : पुलिसकर्मी पर हाथी ने हमला कर उतारा मौत के घाट
विदित हो कि पैठाणी थाना क्षेत्र के चुठानी बैंड पर बीते 18 मार्च को भी एक मैक्स वाहन बेकाबू होकर खाई में गिर गया था, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि मैक्स में सवार दस अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ये हादसा उस वक्त हुआ था जब ये सभी लोग होली खेलकर अपने गांव वापस लौट रहे थे।(Pauri Max Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: शादी से लौट रहे बाल रोग विशेषज्ञ के डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
