Connect with us
Uttarakhand road accident news: Nainital ramnagar Speeding Car Hits Two Women Walking by Roadside
Image : social media (Uttarakhand road Accident News)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand road accident: रामनगर में सड़क पर चल रही महिलाओं को कार ने उड़ाया….

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Uttarakhand road accident: रामनगर में सड़क पर चल रही महिलाओं को कार ने उड़ाया….

1 min read

Uttarakhand road Accident News: सड़क किनारे चल रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने उडाया, दोनों की गई ज़िंदगी, परिजनों में मचा कोहराम

Uttarakhand road accident news: Nainital ramnagar Speeding Car Hits Two Women Walking by Roadside: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर सड़क किनारे चल रही दो महिलाओं को एक तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में लिया है जिसके कारण दोनों महिलाओं की जिंदगी चली गई। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके पर फरार हो गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand mausam update: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर ऑरेंज और येलो अलर्ट..

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के पत्तापानी बैलपड़ाव निवासी 55 वर्षीय कमला देवी पत्नी शिवराज सिंह और 55 वर्षीय पुष्पा देवी बीते सुबह घास लेने के लिए पैदल जा रही थी। तभी इस दौरान जैसे ही वह बैलपड़ाव गैबुआ के पास फूड क्रिस्टल होटल के नजदीक पहुंची तो, हल्द्वानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हे सड़क किनारे जाकर जोरदार टक्कर मारी।

सड़क हादसे में गई दोनों महिलाओं की जिंदगी ( nainital road accident news today)

हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही दोनों महिलाएं गम्भीर रूप घायल हो गई। घटना को घटित होता देख आसपास के लोगों द्वारा महिलाओं को तुरंत रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की माने तो दोनों महिलाएं मृत अवस्था में अस्पताल लाई गई थी।

हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके पर फरार (Nainital road accident live) Uttarakhand accident news

हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक अपनी कार संख्या uk19B8791 को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची, जहां पर उन्होंने आरोपी कार चालक की कार को कब्जे मे लिया वहीं आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Breaking News Today: टिहरी में बेटियों की शादी से पहले पिता की मौत…

स्थानीय लोगों ने की आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग (nainital car accident news) 

बताते चले कमला देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है, जबकि पुष्पा देवी की चार बेटियां हैं जिनमें एक की शादी हो चुकी है। इस हादसे ने दोनों परिवार को तोड़ कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाए ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।

कार की टक्कर से दो महिलाओ की मौत ( nainital car accident today)

घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि कार गलत दिशा से आ रही थी जिसने सीधे महिलाओं को टक्कर मारी। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है, वही सोशल मीडिया पर घटना का सीसीटीवी वीडियो भी तेजी से वायरल होने लगा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top