Connect with us
Uttarakhand mausam update weather IMD Rain alert Barish ka alert Uttarakhand news breaking
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand mausam update)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand mausam update: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर ऑरेंज और येलो अलर्ट..

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand mausam update: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर ऑरेंज और येलो अलर्ट..

1 min read

Uttarakhand mausam update  : पहाड़ों पर बारिश बर्फबारी ओलावृष्टि का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा अपना तेवर

Uttarakhand mausam update weather IMD Rain alert Barish ka alert Uttarakhand news breaking : उत्तराखंड में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का असर देखने को मिल रहा है। इस बदले मौसम का सबसे ज्यादा असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ा है, जहां तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में ठंड एक बार फिर लौट आई है। हालात ऐसे हैं कि अप्रैल महीने में ही लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ रहे हैं। अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों की दिनचर्या पर भी असर डाला है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम का यह बदला हुआ रुख कुछ दिन और बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand School Timing Change: उत्तराखंड में बदला स्कूल का समय 1 बजे होगी छुट्टी

मौसम विभाग की माने तो आज 5 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग चमोली ,बागेश्वर ,पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि ,बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है। इसके साथ ही 40 -50 kmph की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ,वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर व झोंकेदार हवाएं (40-50 kmph) चलने की संभावना है जिसके लिए येलो अलर्ट रखा गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: टिहरी गढ़वाल के सोहन बिष्ट ने बिना शराब पार्टी के विदा की बेटी ..

आगामी 6 , 7,8 मई को राज्य के सभी पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने , झोंकेदार हवाएं (30-40 kmph) चलने की संभावना है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top