Connect with us
Uttarakhand roadways accident: kathgodam depot roadways bus accident, conductor himanshu injured nainital breaking news today
Image : social media ( Uttarakhand roadways accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand roadways accident: उत्तराखण्ड रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त ट्राले ने मारी टक्कर कंडक्टर घायल

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Uttarakhand roadways accident: उत्तराखण्ड रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त ट्राले ने मारी टक्कर कंडक्टर घायल

1 min read

Uttarakhand roadways accident  : हल्दुआ के पास रोडवेज बस और ट्राले की भिड़ंत, परिचालक घायल..

Uttarakhand roadways accident: kathgodam depot roadways bus accident, conductor himanshu injured nainital breaking news today  : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां पर देहरादून से नैनीताल की ओर जा रही काठगोदाम डिपो की बस की हल्दुआ के पास एक ट्राले से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बस का परिचालक करीब एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया।

यह भी पढ़े :Pauri Garhwal news today: पौड़ी में मिली प्राचीन गुफा, हैरत में लोग pauri Garhwal cave

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को राजधानी देहरादून से करीब 4:00 बजे नैनीताल की ओर जा रही काठगोदाम डिपो की बस जैसे ही काशीपुर रामनगर के बीच हल्दुआ मे पहुंची तो अनियंत्रित ट्राले ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का परिचालक करीब 1 घंटे तक वाहन में फंसा रह गया। बताते चले हादसे के दौरान बस में करीब 33 यात्री सवार थे जिनकी चीख पुकार मच गई। हादसे में बस के शीशे तक टूट गए वो तो गनीमत रही कि यात्रियो की जिंदगी सुरक्षित बच गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्राला चालक मौके पर फरार हो गया था।

यह भी पढ़े :Almora accident news today: अल्मोड़ा जैंती खाई में गिरी बोलेरो दूल्हे के जीजा की गई जिंदगी

परिचालक हिमांशु की कूल्हे की हड्डी टूटी ( nainital road accident news)

बस के चालक पिंटू सिंह और परिचालक विवेक के साथ ही अन्य यात्रियों को हल्की चोटे आई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब घटित हुआ जब बस में सवार परिचालक ड्यूटी पर लौट रहा था। परिचालक हिमांशु गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसके कूल्हे की हड्डी टूट गई। हिमांशु को जेसीबी की मदद से वाहन से बाहर निकालकर काशीपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया ,जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया।

फरवरी में हुई है हिमांशु की शादी छुट्टी से लौट रहा था , देहरादून का निवासी है परिचालक हिमांशु ( nainital road accident today news)

जानकारी में पता चला है कि काठगोदाम डिपो में तैनात परिचालक हिमांशु देहरादून का निवासी है, जिसका विवाह इसी साल फरवरी महीने में हुआ है। हिमांशु छुट्टी के बाद ड्यूटी के लिए घर से लौट रहा था लेकिन ट्राला चालक की लापरवाही की वजह से उसकी जिंदगी पर बन आई।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top