Connect with us
Uttarakhand School Closed on 10 October in Nainital and champawat

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 10 अक्टूबर को 3 जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 10 अक्टूबर को 3 जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

1 min read

Uttarakhand school closed: उत्तराखंड में बारिश के चलते नैनीताल, अल्मोड़ा एवं चंपावत जिले के सभी स्कूल 10 अक्टूबर को रहेंगे बंद

उत्तराखंड में बीते 3 दिनों से जहां भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है वही फिर एक बार और मौसम विभाग ने कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है जिसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। बता दें कि चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में 10 अक्टूबर को एक से कक्षा 12 तक के सभी शासकीय शासकीय विद्यालय बंद रहेंगे साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।(Uttarakhand school closed)

जी हां नैनीताल जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल और चंपावत एसडीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने 10 अक्टूबर (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र को बंद रखने तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है।जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top