Connect with us
Uttarakhand School Name Changed from martyrs Name
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand School Name changed)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand School Name: मुख्यमंत्री धामी ने बदले चार स्कूलों के नाम

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand School Name: मुख्यमंत्री धामी ने बदले चार स्कूलों के नाम

1 min read

Uttarakhand School Name changed: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदले चार विद्यालयों के नाम, बलिदानियो के नाम पर रखे गए स्कूलो के नाम...

Uttarakhand School Name Changed from martyrs Name: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश मे मौजूद चार स्कूलों के नामों को बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर किए जाने का अनुमोदन किया है जिसके चलते अब राजकिय इंटर कॉलेज चिपलघाट पौडी गढ़वाल को बलिदानी श्री भगत सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज चिपलघाट पौडी गढ़वाल के नाम से जाना जायेगा । बताते चले इससे पहले भी कई सारे स्कूलों व शहरों के नामों में मुख्यमंत्री के अनुग्रह पर बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand School Name Change: उत्तराखंड के इन जिलों के स्कूलों के बदले गए नाम….

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मैंद्रथ (चकराता) देहरादून का नाम बदलकर पंडित साईराम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मैन्द्रथ, (चकराता) देहरादून किया गया है। जबकि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुंडेरगांव, पौड़ी गढ़वाल अब स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कुंवर सिंह रावत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुंडेरगांव, पौड़ी गढ़वाल के नाम से जाना जाएगा। वहीं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री माधो सिंह जंगपांगी जीआईसी डीडीहाट पिथौरागढ़ के नाम से जाना जाएगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top