Connect with us
https://devbhoomidarshan17.com/uttarakhand-news-former-speaker-of-the-assembly-and-bjp-mla-harbansh-kapoor-passed-away/

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में फिर से स्कूल खुलने का दिन बदला, जानिए हफ्ते में कितने दिन खुला रहेगा स्कूल

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड में फिर से स्कूल खुलने का दिन बदला, जानिए हफ्ते में कितने दिन खुला रहेगा स्कूल

1 min read

Uttarakhand School: अगले हफ्ते से शनिवार को भी खुलेंगे स्कूल अभी तक शनिवार को रहता था बंद

जहाँ एक ओर देश के कुछ राज्यो में कोरोनावायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन मिलने के बाद कोरोना सुरक्षा से संबंधित नियम काफी कड़े कर दिए गए, वहीं देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के घटते मामलों के बीच राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर उचित कदम भी उठा रही हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अगले हफ्ते अर्थात 19 दिसम्बर से अब शनिवार को भी स्कूल खोलने के आदेश दे दिए हैं। गौरतलब है कि उत्तराखंड में सभी स्कूलों में शनिवार को सैनिटाइजेशन करने के लिए अवकाश रखा गया था जिसके चलते हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही विद्यालय खुल पा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के साथ बैठक में शनिवार को भी स्कूल खोलने को लेकर आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि बैठक में शिक्षा मंत्री पांडेय ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से शनिवार को स्कूलों में सेनेटाइजेशन के चलते छात्रों को आने की इजाजत नहीं थी। लेकिन अब इस व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। अगले हफ्ते अर्थात 19 दिसम्बर से अब विद्यार्थी शनिवार को भी स्कूल आ सकेंगे। इस दौरान स्कूलों को सभी कोरोना नियमों को सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल बंद होने से पढृाई पर काफी असर पड़ रहा था। शिक्षक और अभिभावक की ओर से भी राय थी कि स्कूलों को पूरी सुरक्षा के साथ खोला जाना चाहिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top