उत्तराखण्ड हरिद्वार
उत्तराखंड: एसडीएम Sangeeta Kanojia ने एम्स ऋषिकेश में तोड़ा दम, सड़क हादसे में हुई थी घायल SDM Sangeeta Kanojia
1 min read
SDM Sangeeta Kanojia Died: जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही एसडीएम संगीता कनौजिया की आज सुबह एम्स ऋषिकेश में हुई मृत्यु
गौरतलब है कि बीते 26 अप्रैल को लक्सर में सड़क दुर्घटना के दौरान जहां चालक गोविंद राम की मौके पर ही मौत हो गई थी वही लक्सर रुड़की क्षेत्र एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया था। बता दें कि 4 महीने तक जिंदगी और मौत की बीच जंग लड़ने के बाद आखिरकार आज सुबह 10:00 बजे संगीता कनौजिया जिंदगी से जंग हार गई।(SDM Sangeeta Kanojia Died)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड:मंसूरी मे पार्किग के दौरान बस गिरी खाई मे दो लोग गंभीर रूप से घायल
एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल के अनुसार संगीता कनौजिया को एम्स ऋषिकेश के क्रिटिकल केयर यूनिट मे भर्ती कर लाइफ सपोर्ट पर रखा हुआ था। आज गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि संगीता कनौजिया ऋषिकेश के शांति नगर निवासी रमेश कनौजिया की पुत्री हैं। बताते चलें कि एमआरआइ रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें आई हुई थी। हादसे मे संगीता के एक हाथ की हड्डी भी टूट गई थी। वही जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से, दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की ।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
