Connect with us
उत्तराखंड: पहाड़ी रूट में फिर भयावह हादसा कार जा समाई गहरी खाई में एक की मौत अन्य घायल

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: पहाड़ी रूट में फिर भयावह हादसा कार जा समाई गहरी खाई में एक की मौत अन्य घायल

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तरकाशी

उत्तराखंड: पहाड़ी रूट में फिर भयावह हादसा कार जा समाई गहरी खाई में एक की मौत अन्य घायल

1 min read

पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा,‌अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाई कार, एक की मौके पर ही मौत, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल…

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आज राज्य के उत्तरकाशी जिले से सामने आ रही है जहां गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से हर्षिल गंगोत्री की ओर जा रही एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: मां को अस्पताल ले जा रहे जेई की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, सड़क हादसे में जेई की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी से हर्षिल गंगोत्री की ओर जा रही एक कार बीती रात उस समय दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में समा गई जब गंगोत्री हाईवे पर डबरानी व गंगनानी के बीच वह एकाएक अनियंत्रित हो गई। इस दर्दनाक हादसे में हर्ष मिश्रा निवासी औरैया उत्तर-प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार रितेश उर्फ अंशुल, रमेश सिंह व विशाल कुशवाह तीनों निवासी औरैया उत्तरप्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतक व घायलों को खाई से बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भटवाड़ी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सवारियों से भरा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत अन्य घायल देखिए विडियो

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top