उत्तराखण्ड देहरादून
उत्तराखंड: पर्यटन कारोबारियों ,होटल,रिजोर्ट व ढाबों के स्टाफ को तीरथ सरकार देगी आर्थिक मदद
1 min read
Uttarakhand: कोविड संक्रमण के चलते बंद पड़े पर्यटन(Tourism) कारोबारियों, होटल(Hotels), रिजोर्ट(Resorts) व ढाबों के स्टाफ को तीरथ सरकार का बड़ा तोहफा
कोविड संक्रमण की वजह से सबसे ज्यादा प्रभाव पर्यटन कारोबारियों और होटल, रिजोर्ट व ढाबों से जुड़े कर्मचारियों पर पड़ा है। उत्तराखंड(Uttarakhand) जो कि एक पर्यटन(Tourism) प्रदेश है जिसका आय का सर्वाधिक स्रोत भी पर्यटन ही है। ऐसे में तीरथ कैबिनेट ने पर्यटन कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुए इन्हें सरकार से आर्थिक मदद देने को मंजूरी दी है। जानकारी के अनुसार होटल(Hotels), रिजोर्ट(Resorts) व ढाबों के स्टाफ को पांच-पांच हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि कारोबारियों को पंजीकरण व लाइसेंस नवीनीकरण में छूट दी है। इसके साथ ही टूर ऑपरेटर, एडवेंचर टूर ऑपरेटर, राफ्टिंग गाइड और यात्रा मार्ग के घोड़ा, खच्चर मालिक, कुली और रिक्शा चालकों को भी राहत दी है। पर्यटन से जुड़े टूर आपरेटरों , गंगा व अन्य नदियों में राफ्टिंग के कारोबार से जुड़े लोगों को भी दस-दस हजार रुपये देने पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है। प्रति फर्म के हिसाब से डीबीटी के जरिए यह भुगतान होगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: खनूली गांव के तुषार बनेंगे नौसेना में सब लेफ्टिनेंट
बता दें कि बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री तीरथ रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सरकार पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय नियमावली के अंतर्गत कारोबारियों को पंजीकरण और लाइसेंस नवीनीकरण में छूट देगी साथ ही लगभग 50,000 होटल, रिजोर्ट व ढाबों के स्टाफ को आर्थिक मदद भी देगी। कैबिनेट मंत्री व सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल के अनुसार कैबिनेट में 14 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कहा कि सरकार ने उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय नियमावली व अन्य विभागों में पंजीकृत पर्यटन व अन्य इकाइयों को यह लाभ देने का निर्णय लिया है। पर्यटन सेक्टरों से जुड़े सभी लोगों को यह राशि डीबीटी के जरिए दी जाएगी। इसके साथ ही होटल व पर्यटन इकाई के मालिक अपने-अपने कर्मचारियों का यह विवरण उपलब्ध कराएंगे। सभी जनपदों के जिला पर्यटन अधिकारी ऐसे कर्मचारियों की पुष्टि होने के बाद शासन से आर्थिक सहायता की मांग करेंगे।
यह भी पढ़ें- मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट उत्तराखंड के इन जिलों में 7 से 10 जून तक झमाझम बारिश
