उत्तराखण्ड पिथौरागढ़
उत्तराखंड: पहाड़ में कट गया आज 25हजार का चालान नाबालिक बेटे को स्कूटी देना पड़ा भारी
1 min read
Pithoragarh Police Challan: पिथौरागढ़ यातायात पुलिस ने काटा नाबालिक का 25 हजार का चालान स्कूटी को किया सीज
बच्चो की जिद को पूरा करने के लिए आजकल मां बाप छोटे- छोटे बच्चो हो मंहगे दुपहिया वाहन थमा रहे है। वही नाबालिक बच्चे भी यातायात के नियमों का उल्लंघन करने से पीछे नहीं रहते जिससे सड़क दुर्घटनाए तो होती ही है ,साथ ही मां बाप को भी इसका हर्जाना भुगतना पड़ता है। सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने तथा यातायात नियमों का पालन कराने के लिए उत्तराखंड यातायात पुलिस द्वारा जगह जगह अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान राज्य के पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने की खबर सामने आ रही है।(Pithoragarh Police Challan)
यह भी पढ़िए:बागेश्वर : 15 वर्षीय अर्जुन गया था साथियों के साथ नहाने ,सरयू में डूबने से मौत
बता दें कि बेरीनाग में एसएसपी के आदेश पर नियमों के विरुद्ध वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान बेरीनाग पुलिस ने एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और थानाध्यक्ष हेम तिवारी के नेतृत्व में तेज गति से वाहन चलाने तथा बिना हेलमेट बाइक चलाने, और क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले वाहनो ,वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान कर जुर्माना भी वसूला गया। इसी दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को भी स्कूटी चलाते हुए पकड़ा एसडीएम के आदेश पर पुलिस द्वारा नाबालिग का 25 हजार का चालान करके किया स्कूटी भी सीज कर ली गई।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी से आया मलबा 5 महिलाएं दबी, एक की मौत
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
