Connect with us
Uttarakhand Truck Fall Ditch in pauri devprayag road three people died

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: ट्रक खाई में गिरने से तीन की मौत, रात भर रहे शव खाई में, सुबह मिली सूचना

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड: ट्रक खाई में गिरने से तीन की मौत, रात भर रहे शव खाई में, सुबह मिली सूचना

1 min read

Uttarakhand Truck Fall Ditch: रात में तो खाई में गिरा ट्रक तीन लोगों की मौत एसडीआरएफ टीम ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क हादसों की खबर सुनने को मिलती है। एक ऐसी ही दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर गढ़वाल मंडल के पौड़ी देवप्रयाग मार्ग से सामने आ रही है जहां एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम द्वारा देर तक चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कड़ी मशक्कत के बाद एक शव को बाहर निकाल लिया है। लेकिन अभी बाकी दो शवो को को निकालने में काफी मुश्किल हो रही है। (Uttarakhand Truck Fall Ditch)

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य गढ़वाल मंडल के पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। बता दें कि सोमवार की रात ट्रक पौड़ी से देवप्रयाग की ओर जा रहा था तभी देवप्रयाग सौड में ढाबे के पास ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया जिससे ट्रक में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सुबह घटना का पता चलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद एक शव को बाहर निकाल लिया गया है। थाना प्रभारी सुनील पंवार के अनुसार दो शव खाई के दूसरी ओर दिखाई दे रहे हैं जहां शव पडे हैं वहां पर उतरना काफी मुश्किल है ।उन दो शवों को निकालने मे एसडीआरएफ की टीम को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top