UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड
Uttarakhand weather Alert: उत्तराखंड में बड़े आंधी तूफान का अलर्ट जारी रहें सावधान!!
1 min read
Uttarakhand weather alert: मौसम विभाग ने आगामी 27 मई को चक्रवाती तूफान का अलर्ट किया जारी , यूपीसीएल प्रबंधन ने सभी अधिकारियों की छुट्टी को किया रद्द
उत्तराखंड में बीते गुरुवार को आई आंधी से हुए नुकसान से शुक्रवार तक काफी जगहों पर यूपीसीएल द्वारा बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।वही इसी बीच मौसम विभाग द्वारा 27 मई तक चक्रवाती तूफान के अलर्ट को देखते हुए यूपीसीएल प्रबंधन ने सभी अधिकारियों की छुट्टियो को रद्द कर सभी को अपने दफ्तर में तैनात रहने के निर्देश जारी कर दिए है। वही यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार का कहना है कि 18 मई को आई आंधी और बारिश के बाद गढ़वाल और कुमाऊं में पेड़ो के गिरने से कई जगहों पर बिजली की लाइनें टूट गईं तथा कई जगहों पर ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए।मौसम विभाग द्वारा 22 मई से 27 मई तक चक्रवाती तूफान का हाई अलर्ट जारी किया गया है।(Uttarakhand weather alert)
जिस कारण शुक्रवार को प्रबंध निदेशक अनिल कुमार द्वारा सभी क्षेत्रीय इकाइयों को विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। वही इसके साथ ही मुख्य अभियंता गढ़वाल और कुमाऊं को निर्देश दिए गए हैं कि उपखंड स्तर तक के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर आगामी 27 मई तक रोक लगा दी जाए। साथ ही यह निर्देश भी दिए गए हैं कि तूफान में नुकसान होने की दशा में कम समय में विद्युत आपूर्ति को बहाल करने का इंतजाम भी पहले से ही किया जाए। मुख्य अभियंता सामग्री प्रबंधन के प्रभारी और निदेशक परिचालन को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतू क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में कंडक्टर, केबिल, पोल, ट्रांसफॉर्मर आदि का इंतजाम रखते हुए क्षेत्रीय इकाइयों को मुख्यालय से हर सहयोग तत्काल उपलब्ध कराए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
