Connect with us
Uttarakhand weather Alert for five district weather news Uttarakhand

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड मौसम विभाग का पाँच जिलों को तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम विभाग का पाँच जिलों को तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand Weather Alert: शनिवार को राज्य में नदी नाले रहे उफान पर आगे भी उत्तराखंड मौसम विभाग का पाँच जिलों को तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून की पहली बारिश ने ही भारी तबाही कर दी है पहाड़ों में सभी नदी नाले उफान पर है यहां तक की अलकनंदा, मंदाकिनी और गंगा भी अपने खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी थी। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई। अभी भी राज्य के तमाम पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश का क्रम बना हुआ है। मौसम केंद्र(Uttarakhand Weather Alert) की ओर से जारी बुलेटिन में रविवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, टिहरी जिलों में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। बारिश से मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट जरूर हुई और लोगो को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है। लेकिन इसी भारी बारिश से पहाड़ी जिलों में जन जीवन अस्त व्यस्त भी हो गया है।
यह भी पढ़ें– उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल योगेंद्र डिमरी बने सेना के सेंट्रल कमांडर इन चीफ

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश की वजह से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। राज्य के कई इलाकों में पिछले 36 घंटों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में कई हाइवे बंद हो चुके हैं। ऊपरी पहाड़ी जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला बना हुआ है तो वहीं, निचले इलाकों में प्रशासन की ओर से गंगा और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top