UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather alert today: भारी बारिश बर्फबारी का आरेंज अलर्ट जारी बरतें सावधानी
1 min read
Uttarakhand weather alert today : प्रदेश में मौसम लेगा करवट, लंबे इंतजार के बाद बारिश बर्फबारी की संभावना..
Uttarakhand weather alert today: rain forecast Mausam update snowfall orange alert on 23 jan 2026 : उत्तराखंड में बीते लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसके कारण प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक सूखी ठंड पड़ रही है। हालांकि इस बीच आज गुरुवार से मौसम के करवट लेने की संभावनाएं बन रही है जिसको लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश व बर्फबारी के कारण समस्त प्रदेशवासियों को सूखी ठंड से राहत मिलने का अंदेशा जताया जा रहा है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड बारिश बर्फबारी का अलर्ट कोहरा बढ़ाएगा परेशानी
आगामी 23 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ 2300 मीटर और उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है जबकि हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जिले में बारिश की संभावना बरकरार है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध में मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट भी सामने आ रहा है। एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ देर रात उत्तर भारत में पहुँच ही गया। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 जनवरी की रात तक भारी बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के मैदानी इलाकों में 23 जनवरी की शाम तक मध्यम वर्षा/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
24 जनवरी को भी प्रदेश के कुछ-कुछ हिस्सों में हल्की से हल्की बारिश और पहाड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
26 जनवरी को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना बरकरार है।
आगामी 27 जनवरी की अगर बात करें तो उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले के अनेकों स्थानों पर मध्यम वर्षा के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जबकि शेष जिलों में भी मौसम करवट लेता हुआ नजर आएगा।
जलवायु में हो रहा लगातार परिवर्तन ( Uttarakhand weather news update)
प्रदेश के मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन पर मौसम वैज्ञानी डॉ डोभाल ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, पहले 1986-87 में सितंबर के महीने में बर्फबारी शुरू हो जाती थी। लेकिन अब सितंबर तो छोड़िये जनवरी माह भी खत्म होने वाला है लेकिन प्रदेश मे बारिश बर्फबारी तक देखने को नही मिल रही है। जिसका सबसे बड़ा कारण लगातार हो रहा जलवायु परिवर्तन या ग्लोबल वार्मिंग है।
राज्य की ऊंचाई वाले इलाकों में भी नहीं देखने को मिल रही बारिश ( Uttarakhand weather rain news)
राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे ओम पर्वत, आदि कैलाश, केदारनाथ, बद्रीनाथ ,गंगोत्री, यमुनोत्री, जोशीमठ, बंदर पुछ, नैनीताल ,अल्मोड़ा ,मुंसियारी जिनकी चोटियाँ अक्सर ठंडियों में बर्फ से ढकी रहती थी वहाँ भी इस बार सूखा पड़ा है।
गौर हो हर वर्ष नये साल जनवरी में अधिकांश ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होती थी, जिससे पर्यटकों का हुजूम उमडा रहता था लेकिन इस बार बर्फ न पड़ने के कारण पर्यटकों को भी मायूस रहना पड़ा।
पश्चिमी विक्षोभ हो रहे कमजोर ( Uttarakhand news)
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी न होना पांच साल में आए बदलाव का कारण नहीं है बल्कि इसे पिछले 15 से 20 सालों का एक ऐसा चक्र बताया जा रहा ,जो धीरे-धीरे जलवायु परिवर्तन की वजह बन रहा है। इस बदलाव के कारण सर्दियों का मौसम तो सिकुड़ रहा है लेकिन गर्मियों का मौसम लंबा हो रहा है। हैरानी वाली बात तो यह है कि अभी तक जितने भी पश्चिमी विक्षोभ आए सभी कमजोर रहे हैं जिसका असर सीधे तौर पर देखने को मिला है।
