UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather coldwave: बारिश बर्फबारी के बाद अब चलेगी शीतलहर ऐसा रहेगा मौसम
1 min read
Uttarakhand weather coldwave: प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के बीच लोगों को सूखी ठंड से मिली राहत, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों मौसम..
Uttarakhand weather coldwave after rain snowfall aaj ka mausam update jan last 2026 alert today: उत्तराखंड में बीते शुक्रवार को गढ़वाल मंडल से लेकर कुमाऊं मंडल के अधिकांश पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी देखने को मिली, जिसके कारण लोगों को लंबे इंतजार के बाद काफी हद तक सूखी ठंड से राहत मिली। इतना ही नहीं बल्कि बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather alert today: भारी बारिश बर्फबारी का आरेंज अलर्ट जारी बरतें सावधानी
बता दें बीते शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद अब शीतलहर चल सकती है हालांकि अभी तक मौसम विभाग ने इस संबंध में कोई अपडेट जारी नहीं किया है परंतु बारिश बर्फबारी के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों से आ रही ठंडी फुहारों के साथ इसकी संभावना बढ़ गई है।
मौसम विभाग की माने तो आज 24 जनवरी शनिवार को उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग चमोली ,बागेश्वर ,पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
आगामी 25 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक की अगर बात करें तो उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग चमोली ,बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ इन पांच जिलों में ही बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई गई है ,जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है।
