UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में 8 मई तक भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी…
1 min read
Uttarakhand Weather Forecast IMD: प्रदेशभर में आने वाले तीन दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, कहीं ऑरेंज तो कहीं रेड अलर्ट जारी….
Uttarakhand Weather Forecast IMD: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों तक इन दिनों मौसम के तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैं जिसके कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है जो अप्रैल के अंत तथा मई के शुरुआती हफ्ते से शुरू हो चुका है । दरअसल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को मई के महीने पड़ने वाली भीषण गर्मी से राहत तो मिल ही रही है लेकिन इसके साथ ही कई इलाकों मे ठण्ड बढ़ने के कारण लोगों ने पंखे चलाना भी बन्द कर दिया है ।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी रहें सावधान!!
मौसम विभाग की मानें तो आगामी 7 मई को उत्तरकाशी जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों भारी से बहुत अधिक वर्षा व कुछ जगह पर बर्फबारी समेत आकाशीय बिजली, गर्जन, कुछ-कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है जो उत्तरकाशी जिले मे 8 मई को भी जारी रहने वाला है। वहीं चमोली ,रुद्रप्रयाग ,टिहरी देहरादून , पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जो 7 व 8 मई को जारी रहेगा जबकि पौडी, अल्मोड़ा , चंपावत, उधम सिंह नगर ,हरिद्वार मे येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आगामी 9 मई को प्रदेश के सभी 13 जिलों के कुछ-कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताते चले बारिश के लगातार चल रहे इस दौर के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
