Connect with us
Uttarakhand weather January 2025
Image: Uttarakhand weather January 2025

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड में 3 जनवरी तक मौसम का बड़ा अपडेट हुआ जारी…

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 3 जनवरी तक मौसम का बड़ा अपडेट हुआ जारी…

1 min read

Uttarakhand weather January 2025: जनवरी 2025 में कैसा रहेगा मौसम जानिए मौसम विभाग बड़ा अपडेट…

Uttarakhand weather January 2025: आज उत्तराखंड में मौसम का मिजाज निराला रहा जहां एक ओर पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मैदानी क्षेत्रों उधम सिंह नगर और हरिद्वार में आज धूप के दर्शन तक नहीं हुए हैं। मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
यह भी पढ़िए: अल्मोड़ा: रा. ई का. कुलसीबी के छात्र प्रियदर्शन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित

Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश के चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। लेकिन मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जबकी 31 दिसंबर कोहरे को भी हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले के कुछ स्थानों में कोहरा लगने की संभावना व्यक्ति की है। मौसम विज्ञान के अंदर देहरादून के अनुसार तीन जनवरी तक मौसम शुष्क रहने वाला है अर्थात इस बीच कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी जारी रहेगा। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में एक फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। दो दिनों से यहां रुक रुक कर बर्फबारी हो रही है। पर्यटक गौरसों औली में बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीन हजार से अधिक पर्यटक औली में पहुंचे हुए हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top