UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather: सोमवार से बदलेगा मौसम, 5 जिलों में बारिश बर्फबारी की आंशका
1 min read
Uttarakhand weather mausam update : प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, पहाड़ी इलाकों में पड़ेगी बर्फ
Uttarakhand weather mausam update rain snowfall alert forecast feb 9, 2026 breaking news today : उत्तराखंड समेत देशभर के अलग-अलग राज्यों में लगातार मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है, जिससे दिन में धूप निकलने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि इस बीच रविवार की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है। उत्तराखंड में जनवरी के बाद अब फरवरी माह में बारिश व बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather update today: उत्तराखण्ड आज बारिश बर्फबारी का अलर्ट कल से ऐसा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 9 व 10 ,11 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली रुद्रप्रयाग, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ इलाकों में हल्की बारिश और 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जबकि 12 ,13 फरवरी को मौसम शुष्क बना रहने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में होने वाली बारिश और बर्फबारी का असर तापमान पर बहुत कम देखने को मिलेगा विशेषकर चटक धूप खिलने के असर मैदानी इलाकों में ज्यादा रहेंगे।
उत्तराखंड के अलावा लद्दाख कश्मीर का भी बदलेगा मौसम
उत्तराखंड के अलावा 9 से 11 फरवरी को जम्मू कश्मीर लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है ,जिससे वहां के मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने की संभावना है।
