Connect with us
Uttarakhand weather update today: rain snowfall alert fog cold wave clear aaj ka mausam Tommorow:
सांकेतिक फोटो Uttarakhand weather update today

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather update today: उत्तराखण्ड आज बारिश बर्फबारी का अलर्ट कल से ऐसा मौसम

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather update today: उत्तराखण्ड आज बारिश बर्फबारी का अलर्ट कल से ऐसा मौसम

1 min read

Uttarakhand weather update today: rain snowfall alert fog cold wave clear aaj ka mausam Tommorow: देहरादून समेत तीन जिलों में तेज हवा चलने का येलो अलर्ट, बारिश व बर्फबारी की आशंका, कल से शुष्क रहेगा मौसम, मैदानी क्षेत्रों में परेशानी बढ़ा सकता है कोहरा…

Uttarakhand weather update today: rain snowfall alert fog cold wave clear aaj ka mausam Tommorow : उत्तराखंड मे मौसम के मिजाज एक बार फिर से बदलते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज सुबह से ही आसमान मे बादल छाये हुए है जबकि कई जगह पर धूप खिल चुकी है। हालांकि आज मंगलवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग की माने तो आज 3 फरवरी यानी मंगलवार को देहरादून समेत पौड़ी और नैनीताल में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश तथा बर्फबारी की संभावना जताई गई है। विशेषकर प्रदेश के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अंदेशा है। बताते चले बर्फबारी के चलते केदारनाथ बद्रीनाथ हेमकुंड साहिब औली और मुनस्यारी जैसे ऊंचाई वाले पर्यटक स्थलों पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बात आगामी दिनों की करें तो बुधवार 4 फरवरी से मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिससे तापमान में इजाफा होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है हालांकि इस दौरान मैदानी इलाकों में कहीं कहीं हल्का कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुनगुनी धूप खिलने के आसार जताए हैं। हालांकि हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली हवाओं की ठंडी फुहारों के कारण रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Dehradun roadways bus accident HRTC: देहरादून में रोडवेज बस नदी में गिरी, 3 की मौत क‌ई गंभीर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top