Connect with us
Uttarakhand Weather news: Clouds will rain heavily till August 24, heavy rain barish alert issued in whole uttarakhand

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखण्ड: 24 अगस्त तक जमकर बरसेंगे मेघ, पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: 24 अगस्त तक जमकर बरसेंगे मेघ, पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

1 min read

24 अगस्त तक जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट आरेंज जारी..

समूचे प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मानसून के सक्रिय होने के कारण राज्य के मैदानी जिलों में जहां भारी बारिश देखने को मिल रही है वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी मौसम का कहर जमकर बरस रहा है। यहां तक कि बीते गुरुवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के साथ ही पहाड़ों की चोटियों में इस सीजन का पहला हिमपात भी देखने को मिला है। हालांकि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जहां क‌ई पर्वतीय सड़क मार्ग यातायात हेतु अवरूद्ध है वहीं क‌ई क्षेत्रों का देश-दुनिया से संपर्क पूरी तरह कट चुका है। सीमांत मलारी-गोपेश्वर हाइवे पर तो करीब 400 से अधिक नागरिक बीते एक सप्ताह से फंसे हुए हैं। उधर दूसरी ओर मौसम विभाग ने आगामी 24 अगस्त तक पूरे राज्य में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अभी मानसून की सक्रियता बरकरार रहेगी, जिस कारण मौसम का मिजाज बदलने की अभी कोई संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसम विभाग का अगले तीन दिनों तक इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 अगस्त तक समूचे राज्य में भारी से भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान जहां गढ़वाल व कुमाऊं के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग द्वारा जताया गया है वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं आकाशीय बिजली गिरने व गर्जना होने की भी संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि शनिवार को जहां राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है वहीं रविवार 22 अगस्त को राजधानी देहरादून सहित टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों के अधिकांश हिस्सों में कहीं कहीं तीव्र बौछार‌ के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह 23 एवं 24 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसम विभाग का दो दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गलती से भी पहाड़ो में ना करें यात्रा

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top