Connect with us
Uttarakhand pauri cloud burst

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखण्ड में आपदा जैसे हालात, पौड़ी में फटा बादल, उत्तरकाशी अल्मोड़ा में भी घरों में घुसा मलबा

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में आपदा जैसे हालात, पौड़ी में फटा बादल, उत्तरकाशी अल्मोड़ा में भी घरों में घुसा मलबा

1 min read

Uttarakhand pauri cloud burst: पर्वतीय जिलों में बारिश ने मचाई भारी तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त, आपदा जैसे हालात….

Uttarakhand pauri cloud burst उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के बैजरो क्षेत्र में बादल फटने की बड़ी खबर सामने आ रही है‌। बुधवार की शाम जहां बारिश से मैदानी इलाकों के लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं पर्वतीय जिलों में बारिश कहर बनकर बरपी है। आपको बता दें कि बैजरो क्षेत्र में बादल फटने से जहां नदी नालों का स्तर बढ़ गया वहीं सड़कों पर गदेरे बहने लगे। अभी तक जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है लेकिन ग्रामीणों की खेती को काफी नुकसान पहुंचा है। वही उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के गढ़वालगाड गांव के बौणी तोक में बारिश के पानी के साथ आया मलबा कई घरों और दुकानों में घुस गया. इस बीच चारों ओर जगह जगह नदी नाले उफान पर आ गए। इस बीच आवासीय मकान में मलबा घुसने से जन जीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के सात जिलों में हो सकती है बारिश मौसम विभाग का अलर्ट जारी

ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से गांव में टीम भेज कर बारिश से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 4:00 बजे शुरू ही मूसलाधार बारिश तकरीबन 5 घंटे तक जारी रही। आपको बता दें कि मौसम विभाग द्वारा कल 23 में को भी सभी पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जो सही साबित होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अधिकांश पर्वतीय जनपदों में भारी बारिश होने की सूचना सामने आ रही है। अल्मोड़ा जिले में भी बारिश ने भीषण तबाही मचाई है। बताया गया है कि अल्मोड़ा नैनीताल नेशनल हाईवे पर क्वारब पुल के पास भारी बारिश से मलबा आ गया। जिससे जाम की स्थिति बन गयी है। मौके पर जेसीबी, मशीने पंहुची। जिसके बाद मलवा हटाया गया। बताया जा रहा है कि स्थिति नियंत्रण में आने के पश्चात् अब गड़ियों का आवागमन सुचारू हो गया है। वहीं क्षेत्र के कुछ घरों में मलबा घुसने की जानकारी सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें- uttarakhand temperature in may: उत्तराखण्ड में पारा पहुंचा 41 पार कब मिलेगी राहत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top