UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड
उत्तराखंड मे फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, भारी बर्फबारी का अलर्ट….
1 min read
Uttarakhand weather update : प्रदेश में आगामी 25 फरवरी से बदलेंगे मौसम के तेवर, बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका…
Uttarakhand weather update : उत्तराखंड में इन दिनों मौसम मे लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है जिसके चलते कभी प्रदेश में चटक धूप खिलने का नजारा तो कभी आसमान में काले बादल छाए हुए नजर आ रहे है। इसी बीच फरवरी माह के अंत मे मौसम के तेवर एक बार फिर से बदलते हुए नजर आने वाले हैं जिसके कारण प्रदेश के कई जिलों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़िये : Good news: कुमाऊं के 10 नए मार्गों पर दौड़ेगी केमू बसे, यात्रियों की राह होगी आसान
बता दें प्रदेश में आज मंगलवार को एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है जिसके चलते आगामी 27 फरवरी को राजधानी देहरादून उत्तरकाशी चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। वहीं प्रदेश में एक बार फिर से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों का पारा लुढ़कता हुआ नजर आने वाला है। मौसम विभाग की माने तो हरिद्वार, चंपावत ,उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले को छोड़कर शेष सभी जिलों में बारिश के पूरे आसार दिख रहे हैं। बताते चलें कि 27 और 28 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। इसके अलावा 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बरकरार है जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने वाला है जिसके कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके कारण फरवरी के अंत तक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं लोगो को फरवरी महीने में जून जैसी पड़ने वाली गर्मी से राहत मिलने वाली है।
