Connect with us
Uttarakhand weather rain alert
सांकेतिक फोटो Uttarakhand weather rain alert

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather Rain: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather Rain: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

1 min read

Uttarakhand weather rain alert : उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों मे बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों मे हल्की बारिश की संभावना….

Uttarakhand weather rain alert : उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में मौसम अब धीरे-धीरे करवट लेने लगा है जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही हैं जबकि दिन के समय मे भी अब तापमान सामान्य होने लगा है। वहीं आज पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों के तेवर बदलने वाले है। दरअसल मौसम विभाग द्वारा पांच जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदले मौसम के मिजाज, दिन में गर्मी तो सुबह शाम हो रहा ठंड का आभास….

Uttarakhand weather barish update: बता दें प्रदेश में मौसम के मिजाज में अब धीरे-धीरे बदलाव आना शुरू हो गया है जिसके कारण सुबह शाम ठंड का आभास हो रहा है जबकि दिन के समय धूप खिल रही है। इसी बीच अगले दो दिन प्रदेश के उत्तरकाशी ,चमोली रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर, पिथौरागढ इन पांचो पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से हल्की बारिश होने की आशंका जताई गई है जिसके चलते ठंड बढ़ने के आसार और अधिक दिखाई दे रहे हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है। बताते चलें पहाड़ी जिलों में गर्म कपड़े निकलना भी शुरू हो चुके हैं क्योंकि प्रदेश में दिन रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है। वहीं हिमालयी क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी ने ठण्ड के साथ ही ठिठुरन भी बढ़ा दी है ।

यह भी पढ़ें- मुनस्यारी की चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, नवंबर से पहले ही दिखा अद्भुत नजारा

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top