Connect with us
Uttarakhand weather Update July | Uttarakhand rain alert forecast monsoon Rain|

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी रहें सावधान!!

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी रहें सावधान!!

1 min read

Uttarakhand weather Update July: उत्तराखंड के चार जिलों आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, सावधानी बरतने की सलाह…

Uttarakhand weather Update July गौरतलब हो कि उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल तथा गढ़वाल मंडल के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश का कहर जारी है जिसके चलते नदी नाले उफान पर है, वहीं बीते बुधवार को अधिकांश इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है जिसके चलते लोगों को भारी उमस के बीच एक बार फिर से राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है इसके साथ ही अन्य स्थानों पर मध्यम वर्षा का दौर जारी रहने वाला है।

यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड में भयावह भूस्खलन, देखते ही देखते दरक उठी पहाड़ी, खौफनाक विडियो आया सामने

Uttarakhand rain alert forecast बता दें बीते बुधवार को उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में भारी वर्षा का दौर जारी रहा जिसके चलते नदी नाले उफान पर आए हैं। बारिश को देखते हुए प्रशासन बार-बार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देता आ रहा है। इसी बीच प्रदेश के चार देहरादून, नैनीताल ,बागेश्वर, पौड़ी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य सभी जिलों के कुछ इलाकों में वर्षा के मध्यम से तीव्र दौर का अनुमान लगाया गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि बादलों की गर्जना और वर्षा के तीव्र दौर से संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन की घटनाएं हो सकती है। इसको लेकर प्रशासन ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top