Connect with us
Uttarakhand weather update today heavy rain snowfall alert aaj ka mausam feb 2026 breaking news
Image : सांकेतिक फोटो (Uttarakhand weather update today)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather update today: उत्तराखण्ड में फिर बदला मौसम, बारिश बर्फबारी का अलर्ट

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather update today: उत्तराखण्ड में फिर बदला मौसम, बारिश बर्फबारी का अलर्ट

1 min read

Uttarakhand weather update today: फरवरी माह के पहले दिन ही बदला मौसम का मिजाज बरस रहे मेघ,पर्वतीय इलाकों में हिमपात की संभावना

Uttarakhand weather update today heavy rain snowfall alert aaj ka mausam feb 2026 breaking news: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों तक मौसम के मिजाज बदलते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच आज फरवरी माह के पहले दिन ही मौसम करवट लेता हुआ दिखाई दे रहा है ,जिसके चलते सुबह से ही कई इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। जबकि पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बरकरार है। राजधानी देहरादून के ऋषिकेश से सटे ग्रामीण क्षेत्रों मे तड़के हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके साथ ही पौडी जिले के कोटद्वार मे मध्य रात्रि से रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather snowfall alert: फिर बदलेगा मौसम, 2 दिन बारिश बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो आज 1फरवरी को राज्य के देहरादून ,पौड़ी ,हरिद्वार नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर जिले के कुछ-कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

आगामी 2 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल एवं पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा बर्फबारी 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने का अंदेशा जताया गया है।

3 फरवरी को राज्य के सभी जिलों में बारिश व 2800 मीटर तथा उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

4 फरवरी को उत्तरकाशी चमोली एवं पिथौरागढ़ मे कुछ कुछ जगह पर हल्की बारिश और 2800 मीटर तथा उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

6 फरवरी को उत्तरकाशी चमोली ,पिथौरागढ़ के कुछ-कुछ इलाकों में हल्की वर्षा और 3000 मीटर तथा उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top